Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शिक्षक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया आत्महत्या का स्टेटस:पुलिस ने अचेत...

शिक्षक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया आत्महत्या का स्टेटस:पुलिस ने अचेत अवस्था में ढूंढ निकाला, अस्पताल में भर्ती


सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र में रामप्यारी देवी इंटर कॉलेज, कलनाखोर के एक शिक्षक ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर आत्महत्या से संबंधित एक स्टेटस पोस्ट किया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और उनकी तलाश शुरू कर दी गई। शिक्षक की पहचान रमेश उपाध्याय के रूप में हुई है, जो खेसरहा थाना क्षेत्र के पर्रोई गांव के निवासी और अमरनाथ उपाध्याय के पुत्र हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर यह स्टेटस सामने आने के बाद उनके लापता होने की सूचना तेजी से फैल गई। विद्यालय के प्रबंधक योगेंद्र सिंह ने तुरंत खेसरहा थाने को इस मामले की सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई। सर्विलांस टीम की सहायता से शिक्षक की खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रमेश उपाध्याय को विशुनपुरवा से कलनाखोर जाने वाली नहर के पास अचेत अवस्था में पाया। उन्हें तुरंत सिद्धार्थनगर के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस की तत्परता और समय पर की गई कार्रवाई से शिक्षक की जान बच गई, जिसकी क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। थाना अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि शिक्षक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments