बहराइच में रूपईडीहा पुलिस और एएनटीएफ बाराबंकी की संयुक्त टीम ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 51 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागंज इलाके में दो तस्कर मादक पदार्थ के साथ मौजूद हैं। इस सूचना पर एएनटीएफ बाराबंकी के उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक करुणेश पांडे, मनीष दुबे, रूपईडीहा थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत और उपनिरीक्षक जीतेश सिंह की टीम गठित की गई। संयुक्त टीम ने बाबागंज मल्हीपुर मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी की और दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 10 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद हुई। थाना प्रभारी रमेश रावत ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान नेपाल निवासी खिम बहादुर कार्की और बहराइच के बाबागंज निवासी पंकज वर्मा के रूप में हुई है।
बहराइच में दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार:10 किलो अफीम बरामद, कीमत 51 लाख रुपये
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












