HomeHealth & Fitnessनगीना तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 28 शिकायतें प्राप्त, 3...

नगीना तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 28 शिकायतें प्राप्त, 3 का निस्तारण

बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य एक ही स्थल पर जिला स्तरीय समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि उपस्थित अधिकारियों द्वारा शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाए तथा यदि किसी कारणवश ऐसा संभव न हो तो एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

शनिवार को तहसील नगीना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता द्वारा बार-बार शिकायत प्रस्तुत करना इस बात का संकेत है कि उसकी समस्या का गंभीरता से समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुरूप निस्तारण सुनिश्चित करें तथा मौके पर जाकर शिकायतकर्ता एवं स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर शिकायतों की सत्यता की जांच करें।

WhatsApp Image 2026-05-16 at 16.09.35

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर अत्यंत संवेदनशील है तथा उच्च स्तर से शिकायतों की गुणवत्ता की जांच की जाती है। इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 28 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नगीना विजय शंकर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र सिंह पुलिस क्षेत्र अधिकारी राजेश कुमार सिंह सोलंकी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments