Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में 1 किलो अवैध गांजा बरामद:युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरगदवा-हरदिया मार्ग...

बस्ती में 1 किलो अवैध गांजा बरामद:युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरगदवा-हरदिया मार्ग से पकड़ा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती पुलिस ने जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने 1.084 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 17 मई 2026 को की गई। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के निर्देशन में यह कार्रवाई हुई। प्रभारी निरीक्षक मोती चन्द के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बरगदवा-हरदिया मार्ग से अभियुक्त को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विरेन्द्र उर्फ आर्यन पुत्र विजय गुप्ता के रूप में हुई है, जो बरगदवा, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती का निवासी है और उसकी उम्र 22 वर्ष है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.084 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। इस संबंध में थाना कोतवाली बस्ती में मु0अ0सं0 214/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मोती चन्द, उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह (चौकी प्रभारी सिविल लाइन), उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी बड़ेवन), हेड कांस्टेबल मनीष कुमार गौड़, कांस्टेबल हरेराम सिंह, कांस्टेबल मुकेश साहनी, कांस्टेबल राम सिंह और कांस्टेबल अनुराग वर्मा शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments