Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में कार-कंबाइन टक्कर, 4 की मौत:2 लोग घायल, नानपारा पर हादसे...

बहराइच में कार-कंबाइन टक्कर, 4 की मौत:2 लोग घायल, नानपारा पर हादसे में कार क्षतिग्रस्त


बहराइच के नानपारा मार्ग पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मटेरा थाना क्षेत्र के डिहवा गांव के पास रात करीब 11 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार कार सड़क पर चल रही कंबाइन मशीन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, हादसे में अश्वनी श्रीवास्तव, अल्ताफ अहमद, अनिल कुमार और महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विकास श्रीवास्तव और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया- नानपारा की ओर से आ रही कार की कंबाइन से टक्कर होने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की जान चली गई और दो लोग घायल हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments