खनन अधिकारी अजीत सिंह ने श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने ग्राम पंचायत मोहनापुर के सिवान में छापेमारी कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर को जब्त किया। यह कार्रवाई भोर चार बजे सूचना मिलने के बाद की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौके पर अवैध खनन होता पाया गया। जांच के दौरान वाहनों के चालकों से वैध कागजात मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद खनन विभाग की टीम ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। जब्त किए गए सभी वाहनों को श्यामदेउरवा थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। खनन अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
श्यामदेउरवा में अवैध खनन पर कार्रवाई:खनन अधिकारी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर जब्त कर थाने भेजे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












