Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)परिवारपुर में युवक हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ा:घंटों की मशक्कत के बाद...

परिवारपुर में युवक हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ा:घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के परिवारपुर गांव में एक युवक हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा और गिरफ्तार कर लिया। युवक को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। यह घटना देर रात करीब 11:30 बजे हुई। गांव निवासी मनीष कुमार (पुत्र राम राज) विजयपाल सिंह के घर के सामने लगे हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ा था। अंधेरे के कारण युवक की ऊंचाई का सही अंदाजा नहीं लग पा रहा था। टावर पर चढ़ने के बाद युवक गांव को गाली देते हुए हंगामा करने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही पीआरबी पुलिस, एसओ आलोक श्रीवास्तव, सीओ कलवारी संजय सिंह और महाराजगंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर युवक को नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह काफी देर तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। घंटों की मशक्कत और लगातार समझाने-बुझाने के बाद युवक भोर में टावर से नीचे उतरा। नीचे आते ही उसने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया और उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, मनीष मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments