Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में पिकअप का एक्सीडेंट, महिला की मौत:मखौड़ा धाम से लौटते समय...

बस्ती में पिकअप का एक्सीडेंट, महिला की मौत:मखौड़ा धाम से लौटते समय हुआ हादसा, कई अन्य यात्री घायल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, जगराम गुप्ता उर्फ प्रदीप नामक व्यक्ति मखौड़ा धाम छपिया से एक पिकअप वाहन पर मुर्गा लादकर वापस लौट रहे थे। नारायणपुर के पास उनका पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में नारायणपुर निवासी 55 वर्षीय कलावती, पत्नी रामभोर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को वाहन से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments