Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन:महराजगंज में कार्यकाल...

ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन:महराजगंज में कार्यकाल बढ़ाने, पंचायत अधिकार रक्षा और समय पर चुनाव की मांग


लक्ष्मीपुर ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन बीडीओ मृत्युंजय यादव को सौंपा। यह ज्ञापन ब्लाक संघ अध्यक्ष अखिलेश चौधरी के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, लेकिन अभी तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इस स्थिति में पंचायतों में दोबारा प्रशासक व्यवस्था लागू होने की आशंका बढ़ गई है। प्रधानों ने याद दिलाया कि पूर्व में भी प्रशासक व्यवस्था लागू होने पर पंचायतों में कई समस्याएं उत्पन्न हुई थीं। इससे ग्राम पंचायतों की स्वायत्तता और लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हुई थी। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम पंचायतें भारतीय लोकतंत्र की मूल इकाई हैं। गांव की जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के माध्यम से ही ग्रामीण विकास योजनाएं पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से संचालित होती हैं। यदि पंचायतों में फिर से प्रशासक व्यवस्था लागू की जाती है, तो इससे ग्रामीण जनता की भागीदारी और पंचायतों की स्वतंत्र कार्यप्रणाली पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ज्ञापन सौंपते समय अजीजुल्लाह खान, आजाद अहमद, ज्ञानमती, मनोज कुमार, रामनाथ वर्मा, आयशा खातून, अंजुला पटेल, नरेंद्र सिंह, नौशाद अली, इसरावती, हुमैरा खातून, जयकिशुन यादव, परमेश्वर यादव और मोहम्मद अरशद सहित दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments