HomeHealth & Fitnessदुद्धी में अधिवक्ताओं का आक्रोश, लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में एसडीएम को...

दुद्धी में अधिवक्ताओं का आक्रोश, लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र।लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से विरोध जताते हुए दुद्धी तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इसके बाद अधिवक्ताओं ने दुद्धी उपजिलाधिकारी निखिल यादव को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने लखनऊ में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

अधिवक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में अधिवक्ताओं पर इस प्रकार बल प्रयोग करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि घायल अधिवक्ताओं को उचित उपचार एवं मुआवजा दिया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस दौरान दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय,सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव,जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव,रामपाल जौहरी, प्रभु सिंह कुशवाहा,सचिव दिनेश कुमार, अंजनी सिंह,अरुणोदय जौहरी, नंदलाल, आनंद कुमार,सुखसागर यादव, रामसागर, मनोज यादव सहित सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments