#बस्ती_न्यूज
बस्ती में श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल और जिला पंचायत सदस्य शंकर यादव बेलवाराजा के सौजन्य से बेलवाराजा (नरथरी चौराहा के निकट) में एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. खालिद जमील ने 350 से अधिक मरीजों को परामर्श दिया। शिविर के दौरान मरीजों को विभिन्न निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण सेवाएं प्रदान की गईं। इनमें एमबीडी मशीन द्वारा हड्डी की जांच, कैल्शियम, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल, शुगर, सीबीसी, एलएफटी और केएफटी जैसी आवश्यक जांचें शामिल थीं। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. खालिद जमील (एमबीबीएस, डीएनबी ऑर्थो) ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श और दवाएं भी लिखीं। श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल की टीम ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्षेत्र के निवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर हड्डी संबंधी रोगों के बारे में परामर्श लिया और अपनी जांचें करवाईं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में 350 से अधिक मरीजों का निशु्ल्क जांच:8 तरह की जांचें की गई, चिकित्सकों से परामर्श भी लिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












