Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मल्हीपुर में दो बाइकों में भिड़ंत:हादसे में दोनों चालक घायल, अस्पताल में...

मल्हीपुर में दो बाइकों में भिड़ंत:हादसे में दोनों चालक घायल, अस्पताल में भर्ती


श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मनपुर कोठी के मजरा गुरहवा निवासी महेश कुमार यादव (18) पुत्र रामनिवास अपनी बाइक से मल्हीपुर पेट्रोल पंप जा रहे थे। इसी दौरान जमुनहा–मल्हीपुर मार्ग स्थित कानीबोझी चौराहे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर हजरिया, थाना शारदा नगर, जिला लखीमपुर खीरी निवासी रामविलास (35) पुत्र गौरी शंकर सवार थे, जो साप्ताहिक बाजार बनगई सब्जी लेने जा रहे थे। रामविलास मल्हीपुर क्षेत्र में एक ईंट भट्टे पर काम करते हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस (यूपी 32 बीजी 8816) के ईएमटी अरविंद कुमार पांडे और पायलट आलोक कुमार तिवारी ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. खुर्शीद खान द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments