बहराइच में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई और नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय परिसर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पेपर लीक होने से लाखों छात्रों की मेहनत बेकार हो गई है। उन्होंने देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि देशभक्ति के नाम पर आम जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम किस्तों में बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे लोग परेशान हैं। इस मौके पर कांग्रेस नेता शेख जकरिया और जितेंद्र प्रताप सिंह सहित कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महंगाई व पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:बहराइच में जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












