श्रावस्ती के अमकोलवा में एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के मोफिया निवासी 70 वर्षीय बड़कऊ नाऊ और बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के खरगौरा जानूब निवासी 17 वर्षीय अब्दुल मजीद अमकोलवा में अपनी बाइक खड़ी कर सड़क किनारे खड़े थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने बड़कऊ नाऊ की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।
श्रावस्ती के अमकोलवा में अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर:दो लोग गंभीर घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












