महराजगंज के निचलौल में ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इसमें पंचायतों के अधिकारों की रक्षा और ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने की मांग की गई। ज्ञापन में पंचायत चुनाव समय पर कराने या वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की अपील की गई है। प्रधानों ने ज्ञापन में बताया कि प्रदेश की ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, लेकिन अभी तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इससे पंचायतों में प्रशासक व्यवस्था फिर से लागू होने की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने पिछली बार प्रशासक व्यवस्था लागू होने पर सामने आई समस्याओं और पंचायतों की स्वायत्तता पर पड़े नकारात्मक प्रभाव का भी उल्लेख किया। ग्राम प्रधानों का तर्क है कि ग्राम पंचायतें भारतीय लोकतंत्र की महत्वपूर्ण इकाई हैं। गांव की जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि ही विकास योजनाओं का संचालन पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ करते हैं। यदि प्रशासक व्यवस्था दोबारा लागू होती है, तो इससे ग्रामीण जनता की भागीदारी कम होगी और पंचायतों की स्वतंत्र कार्यप्रणाली प्रभावित होगी। ज्ञापन में प्रदेश सरकार से पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग की गई है। यदि किसी कारणवश निर्धारित समय पर चुनाव संभव न हो, तो वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। इसका उद्देश्य पंचायतों में लोकतांत्रिक व्यवस्था बनाए रखना और विकास कार्यों को बाधित होने से रोकना है। इस अवसर पर महराजगंज जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी और निचलौल ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और ग्रामीण मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
प्रधानों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन:महराजगंज में पंचायत चुनाव समय पर कराने या कार्यकाल बढ़ाने की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












