महराजगंज में सदर कोतवाली क्षेत्र के धनेवा धनेई में जिला अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर पर पड़ोसी युवक से मारपीट और महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगा है। यह घटना शौचालय के पानी को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर के घर के शौचालय का पानी पड़ोसी के मकान की ओर बह रहा था, जिससे उन्हें परेशानी हो रही थी। इसी समस्या की शिकायत करने पड़ोसी युवक डॉक्टर के पास पहुंचा था। आरोप है कि शिकायत सुनते ही डॉक्टर आग बबूला हो गए और युवक को थप्पड़ मार दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि डॉक्टर ने घर की महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया और उन्हें धमकी दी। घटना का किसी स्थानीय व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉक्टर और पड़ोसी के बीच विवाद तथा धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है। दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी डॉक्टर का पड़ोसियों से विवाद और मारपीट का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी उनका एक वीडियो वायरल हो चुका है, जिसमें पड़ोसियों से विवाद की बात सामने आई थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद जेल चौकी पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित युवक को ही हवालात में बैठा दिया। इस पर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर भी पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
शौचालय के पानी को लेकर विवाद:महराजगंज में डॉक्टर पर पड़ोसी से मारपीट का आरोप, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












