श्रावस्ती जनपद में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद जिले में ईंधन आपूर्ति और बिक्री की स्थिति सामान्य बनी हुई है। पेट्रोल पंपों पर न तो लंबी कतारें दिखाई दीं और न ही उपभोक्ताओं में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। भिनगा, इकौना और जमुनहा क्षेत्रों में संचालित अधिकांश पेट्रोल पंपों पर केवल इक्का-दुक्का लोग ही ईंधन भरवाते नजर आए। कीमतों में वृद्धि के बावजूद लोगों की सामान्य आवाजाही बनी रही। गिलौला क्षेत्र के गिलौला-सिसवारा रोड स्थित बीएस फिलिंग केंद्र पर भी सन्नाटा पसरा रहा और कुछ ही वाहन चालक पेट्रोल-डीजल लेते दिखाई दिए। कुछ पंपों पर स्टॉक खत्म होने की सूचना जिले के कुछ पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, पंप संचालकों का कहना है कि नया स्टॉक जल्द पहुंचने वाला है और फिलहाल जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई बड़ी कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आगे बढ़ सकती है परेशानी पंप संचालकों के मुताबिक, यदि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और वृद्धि होती है और लोग एक साथ पंपों पर पहुंचने लगते हैं, तब स्थिति प्रभावित हो सकती है। फिलहाल ऐसा कोई दबाव नहीं है। उपभोक्ता बोले- कहीं स्टॉक, कहीं खत्म उपभोक्ता वकार अहमद ने बताया कि कुछ पंपों पर ईंधन की उपलब्धता में अनियमितता जरूर देखी जा रही है। उनका कहना है कि एक पंप पर स्टॉक उपलब्ध रहता है, जबकि दूसरे पर खत्म हो जाता है, लेकिन यह सामान्य स्थिति मानी जा रही है। कुल मिलाकर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद श्रावस्ती जनपद में जनजीवन सामान्य बना हुआ है।
कीमत बढ़ने के बाद भी पेट्रोल पंपों पर हालात सामान्य:श्रावस्ती में एक सप्ताह में दूसरी बार बढ़े दाम, फिर भी नहीं दिखी भीड़
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












