बृजमनगंज ब्लॉक क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध नहीं है, जिससे आम जनता और किसान दोनों परेशान हैं। जिन इक्का-दुक्का पेट्रोल पंपों पर ईंधन मिल रहा है, वहां रात से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को बृजमनगंज नगर पंचायत के इंडियन अग्रवाल फिलिंग पंप पर भोर 5 बजे से ही लंबी कतारें लग गईं। सैकड़ों लोग गैलन लेकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। खेती के कार्यों के लिए डीजल की मांग में तेजी आई है। किसान अपने गैलन और ट्रैक्टर लेकर घंटों लाइन में खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं। इस स्थिति के कारण आसपास की सड़कों पर भी जाम लग रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। बृजमनगंज नगर के आसपास 7 किलोमीटर के दायरे में कुल 5 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से केवल दो पर ही डीजल और पेट्रोल उपलब्ध है। यह स्थिति स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। हालांकि, जिले के अधिकारियों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी ए.पी. सिंह ने भी पुष्टि की है कि ईंधन की कोई किल्लत नहीं है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें:अधिकांश पंपों पर तेल नहीं, किसान परेशान; अधिकारी बोले- कमी नहीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












