Homeक्राइम (Crime)मथुरा में 90 साल की दादी की इच्छा हुई पूरी, नाती-बेटों ने...

मथुरा में 90 साल की दादी की इच्छा हुई पूरी, नाती-बेटों ने…

मथुरा : मथुरा के राया में 90 वर्षीय किरण देवी की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी करते हुए उनके नाती-बेटों ने उन्हें पालकी में बैठाकर ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा कराई। अधिक मास में शुरू हुई इस परिक्रमा के दौरान परिवार की सेवा और आस्था की यह तस्वीर श्रद्धालुओं के लिए भावुक और प्रेरणादायक बनी।

अधिक मास प्रारम्भ होते ही ब्रजभूमि में भक्ति का अमृत बरसने लगा है। दूर-दराज से श्रद्धालु भारी संख्या में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच भक्ति, सेवा और पारिवारिक समर्पण की एक भावुक तस्वीर राया में देखने को मिली।

राया में हाथरस जनपद के सासनी क्षेत्र निवासी 90 वर्षीय किरण देवी पत्नी देवीराम की वर्षों पुरानी इच्छा थी कि वह ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा करें। वृद्धावस्था और कमजोर स्वास्थ्य के बावजूद उनकी आस्था कम नहीं हुई।

Also Read : यूपी में ब्राह्मणों पर दोबारा निशाना? BHU एमए इतिहास परीक्षा में ‘ब्राह्मणवादी पितृसत्ता’ का सवाल, पहले दरोगा भर्ती में ‘पंडित’ को अवसरवादी बताया

दादी की इस आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए उनके नाती-बेटों ने अपने पिता के साथ मिलकर अनोखी मिसाल पेश की। परिवारजन किरण देवी को पालकी में बैठाकर राया पहुंचे, जहां से ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का पहला पड़ाव प्रारम्भ होता है।

दादी को पालकी में लेकर चलते नाती-बेटों को देखकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। हर कोई परिवार की इस सेवा भावना और मातृभक्ति की सराहना करता नजर आया। अधिक मास में शुरू हुई इस पावन परिक्रमा में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है।

https://www.youtube.com/@BreakingTubeLive/videos

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments