Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर भंडारा:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने...

इटवा में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर भंडारा:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद


इटवा नगर पंचायत के हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) इटवा के नेतृत्व में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा देर शाम तक चलता रहा। भंडारे से पूर्व, श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की और उन्हें भोग लगाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अवनीश जी ने कहा कि हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस मौके पर नगर पंचायत विस्कोहर के अजय गुप्ता, राजन जायसवाल, दुर्गा जायसवाल, मधुरा जायसवाल, माधव यादव, ओंकार वर्मा, अखिलेश जायसवाल, सुनील जायसवाल और रमेश गुप्त सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments