इकौना थाना क्षेत्र के टंडवा महंत सीताद्वार गांव में मंगलवार की रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस, स्थानीय थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी नेहा (25) का शव संदिग्ध हालत में मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिनगा भेज दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। इकौना थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इकौना में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत:कमरे में मिला शव, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












