#बस्ती_न्यूज
लालगंज थाना क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना महादेवा बस्ती मार्ग पर गौरा उपाध्याय गांव के पास हुई। मृतक की पहचान गौरा उपाध्याय निवासी सालिक राम (40 वर्ष) पुत्र बुधई के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे महादेवा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने गौरा उपाध्याय गांव के पास बाइक सवार सालिक राम को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सालिक राम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। लालगंज थाना अध्यक्ष विनय कुमार पाठक ने बताया कि पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
लालगंज में अज्ञात पिकअप की टक्कर, बाइक सवार की मौत:गौरा उपाध्याय गांव के पास हुआ हादसा, अस्पताल ले जाते समय गई जान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












