बदरौली के राजकीय हाई स्कूल में बुधवार को भारतीय भाषा समर कैंप 2026 का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कैंप के अंतिम दिन प्रेरणात्मक गतिविधियों, भाषा आधारित खेलों और पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कैंप में बच्चों ने अंताक्षरी, शब्द श्रृंखला, टंग ट्विस्टर और शब्द संघटन जैसे भाषा खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने विभिन्न प्रस्तुतियां भी दीं तथा प्रश्नोत्तरी गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। रोल-प्ले और फ्लैश कार्ड के माध्यम से बच्चों की भाषा संबंधी समझ और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने का प्रयास किया गया। इसके अलावा बच्चों को खो-खो, कबड्डी और कैरम जैसे पारंपरिक खेल भी खिलाए गए। खेलों में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ भाग लिया। समापन समारोह में बच्चों की सहभागिता और प्रदर्शन की सराहना की गई। प्रधानाध्यापिका नीतू ने सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। शिक्षकों और प्रधानाध्यापिका के मार्गदर्शन में भारतीय भाषा समर कैंप 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन सुदामा देवी ने किया। कैंप का उद्देश्य बच्चों में टीम भावना, आत्मविश्वास और भाषा के प्रति रुचि विकसित करना रहा।
बदरौली में भारतीय भाषा समर कैंप का समापन:भाषा खेलों और पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












