Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फरेंदा स्वास्थ्य महकमा क्षय रोगियों की पहचान में जुटा:आधारशिला वृद्धाश्रम में क्षय...

फरेंदा स्वास्थ्य महकमा क्षय रोगियों की पहचान में जुटा:आधारशिला वृद्धाश्रम में क्षय रोग पहचान के लिए लगा कैंप


महाराजगंज जिले के फरेंदा स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में क्षय रोगियों की पहचान के लिए एक विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा बनकटी द्वारा 100 दिवसीय क्षय रोग अभियान के तहत लगाया गया था। शिविर का नेतृत्व अधीक्षक डॉक्टर एमपी सोनकर ने किया। इसमें कुल 111 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें क्षय रोग की जांच और सभी का एक्सरे भी शामिल था। आधारशिला वृद्धाश्रम के प्रबंधक प्रदीप कटियार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के कुशल डॉक्टरों द्वारा समय-समय पर वृद्धजनों की निशुल्क जांच और उपचार किया जाता है। इसी क्रम में आज क्षय रोगियों की पहचान की जा रही है। इस मौके पर जांच में डॉ. पवन कुमार, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक केशव शुक्ला, वरिष्ठ प्रयोगशाला पर्यवेक्षक अर्जुन सिंह, प्रदीप कटियार, विमलेश कुमार, अमिशा, विक्रम, सीमा टिग्गा, आजाद मिश्रा, एक्स-रे टेक्निशियन कमलेश चौरसिया, इरशाद मोहम्मद, रोहित जायसवाल, सुरेश कुमार और नीतीश कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments