#बस्ती_न्यूज
बस्ती में भारतीय जनता पार्टी के बहादुरपुर मंडल की बैठक बुधवार को नगर बाजार स्थित नगर पंचायत अध्यक्ष कैंप कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजयभान सिंह ने की, जबकि मंडल प्रभारी सत्येंद्र सिंह भोलू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान 24 मई को प्रस्तावित सभी शक्ति केंद्रों की बैठकों और 31 मई को प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को प्रत्येक बूथ पर शत-प्रतिशत सुनाने की रूपरेखा तैयार की गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य अतिथि सत्येंद्र सिंह भोलू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि पहले हर बूथ पर निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाएगी, जिसके बाद बूथ क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति से सीधा संपर्क स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी हर घर तक पहुंचेगी। वहीं मंडल अध्यक्ष विजयभान सिंह ने बताया कि अधिकांश बूथों और शक्ति केंद्रों की समितियों का गठन पूरा हो चुका है। जहां गठन शेष है, वहां भी एक-दो दिनों में प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक में श्रुति अग्रहरि, अनिल श्रीवास्तव, रविंद्र प्रताप सिंह लाल, सतीश पांडेय, शारदा सिंह, प्रदीप सिंह, अयोध्या पांडेय, अजय श्रीवास्तव, लालजी, संजय पांडे, रामकृपाल यादव, बलवंत चौहान, विक्की और रनविजय गौतम सहित मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र अध्यक्ष, संयोजक एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर भाजपा का जोर:बस्ती में हर व्यक्ति से सीधे जुड़ने की रणनीति पर हुई चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












