Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ में जनगणना किट वितरित:22 मई से शुरू होगी जनगणना, एसडीएम ने...

शोहरतगढ़ में जनगणना किट वितरित:22 मई से शुरू होगी जनगणना, एसडीएम ने बांटे किट


शोहरतगढ़ में बुधवार को एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने 124 सुपरवाइजरों और 747 प्रगणकों को जनगणना किट वितरित की। यह किट आगामी 22 मई से घर-घर जाकर जनगणना कार्य शुरू करने के लिए दी गई है। प्रत्येक किट में पैड पुस्तिका, जनगणना फॉर्म और अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है। 22 मई से तहसील क्षेत्र के सभी सुपरवाइजर और प्रगणक प्रत्येक मकानों व परिवार के सदस्यों की सूची बनाकर निर्धारित जनगणना ऐप भरेंगे। कार्य के सुचारू संपादन के लिए सभी सुपरवाइजरों और प्रगणकों को अलग-अलग चरणों में टीम बनाकर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। टीबी स्क्रीन के माध्यम से जनगणना ऐप भरने की सरल विधि भी उन्हें बताई गई है, ताकि वे आसानी से जनगणना कार्य कर सकें। एसडीएम मिश्रा ने सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों और मतदाताओं से भी इस ‘राष्ट्र के महापर्व’ में ईमानदारी से सहयोग करने की अपील की। एसडीएम ने सुपरवाइजरों को यह भी निर्देश दिया कि वे प्रगणकों की मदद करें और जनगणना ऐप भरने में उनका यथासंभव सहयोग करें, ताकि कोई भी मकान सूची से वंचित न रहे। इस दौरान तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, नायब तहसीलदार माधुर्य यादव, सुनील सिंह, सीपी सिंह, महेन्द्र मिश्रा, निसार अहमद, आसुतोष मिश्रा, राम सूरत यादव, सुग्रीव यादव, विनोद यादव, कल्पना, दीप्ति, कृपा शंकर त्रिपाठी, पवन चौरसिया, मनमोहन गुप्ता, शत्रुघ्न सहित बड़ी संख्या में सुपरवाइजर व प्रगणक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments