लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बृजमनगंज-कोल्हुई मार्ग के सोनाबंदी और बनगढ़िया क्षेत्रों में यातायात गणना की। यह गणना बृजमनगंज से कोल्हुई मार्ग तथा बनगढ़िया से सोनाबंदी व जिगीनिहा अन्य जिला मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्ताव के तहत की गई। फरेंदा से बृजमनगंज, कोल्हुई और लोटन तक कुल 45.9 किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण को स्वीकृति मिली है। इसके साथ ही, बृजमनगंज से कोल्हुई मार्ग को सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव है। बनगढ़िया, सोनाबंदी और जिगीनिहा अन्य जिला मार्ग के चौड़ीकरण के लिए भी नक्शा तैयार किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से सोनाबंदी और बनगढ़िया में तीन शिफ्टों में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा यातायात गणना की जा रही है। इस गणना में सवारी गाड़ी, कार, बस, ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक, व्यावसायिक वाहन, ट्रक, ट्रेलर, कृषि वाहन (ट्रैक्टर-ट्रॉली) सहित अन्य सभी प्रकार के वाहनों को शामिल किया गया। अवर अभियंता संदीप भारती ने बताया कि चौड़ीकरण के लिए प्रस्तावित मार्गों पर इंडियन रोड्स कांग्रेस (आईआरसी) के मानकों के अनुसार एक सप्ताह तक 24 घंटे तीन शिफ्टों में यातायात की गणना और निगरानी की गई। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता एडिशनल और सहायक अभियंता नवनीत सिंह भी मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज-कोल्हुई मार्ग पर यातायात गणना:सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने किया सर्वे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












