#बस्ती_न्यूज
बस्ती शहर में उर्मिला फाउंडेशन के संस्थापक एवं भाजपा नेता आलोक पाण्डेय की पहल पर एक बेटी का विवाह संपन्न कराया गया। आर्थिक तंगी से जूझ रही इस बेटी की शादी बड़े बन स्थित शारदा मैरेज हॉल में आयोजित की गई। समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और नवदंपति को आशीर्वाद दिया। पतेलवा निवासी कमलावती अपने पति के निधन के बाद बेटी सुमन के विवाह को लेकर चिंतित थीं। आर्थिक अभाव के कारण उन्हें शादी की उम्मीद कम लग रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर आलोक पाण्डेय ने विवाह की पूरी जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने सभी रस्में विधि-विधान से संपन्न कराईं। सुमन का विवाह दुबौलिया विकास खंड क्षेत्र के बरसाव निवासी रामकुमार के साथ संपन्न हुआ। विवाह समारोह में बैण्ड-बाजा, डीजे और पारंपरिक रस्में निभाई गईं। बुधवार को विदाई के दौरान उपस्थित लोगों ने नवदंपति को उपहार भेंट किए और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर नवीन श्रीवास्तव, महफूज, बब्लू तिवारी, ईश्वरा मिश्रा, संदीप तिवारी, गिरजेश श्रीवास्तव, शनिदेव मणि त्रिपाठी, उपेन्द्र शुक्ल, विवेक पाण्डेय, विकास चौधरी, कृष्ण कुमार उर्फ सोनू पाण्डेय, मुरली पाण्डेय, मोनू पाण्डेय, विजय मिश्र, अशोक वर्मा, राजकुमार गौड़, पिकूं पाण्डेय, प्रियांशु तिवारी, अनुराग शुक्ल, सौरभ पाण्डेय, दुर्गेश पाण्डेय, दीप पाण्डेय, अवधेश उपाध्याय, सूर्या उपाध्याय, सिद्धार्थ पाण्डेय, माता प्रसाद निषाद, शशांक पाण्डेय, शिवम पाण्डेय, शौर्य प्रताप सिंह, आनन्द शुक्ल, रोहित दूबे, महेन्द्र गुप्ता, विजय मिश्रा और दिव्यांशु दूबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
आर्थिक तंगी से जूझ रही बेटी की शादी कराई:उर्मिला फाउंडेशन ने की पहल, मानवता और सामाजिक सहयोग की अनूठी मिसाल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












