बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के एकघरा ग्राम पंचायत के बाजपुरवा गांव में बुधवार तड़के अज्ञात कारणों से आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। इस घटना में एक स्कूटी सहित घर में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, बाजपुरवा निवासी अंजनी कुमार सिंह पुत्र बृजमोहन सिंह के घर के आगे बने फूस के मकान में सुबह करीब 4:30 बजे अचानक आग लग गई। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। आग की लपटें उठती देख परिजनों की नींद खुली, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया। अंजनी कुमार सिंह के भाई जीवन लाल सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। आग में स्कूटी सहित घरेलू उपयोग का काफी सामान जल गया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। अंजनी पेशे से किसान हैं और उनके परिवार में पत्नी के अलावा 9 वर्षीय पुत्र दिव्यांश और पुत्री दिव्यांशी हैं। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल श्याम कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।
बहराइच में घर के अंदर अज्ञात कारणों से आग लगी:स्कूटी सहित घर में रखा सामान जला, तहसील प्रशासन को भेजी रिपोर्ट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












