Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:जोगिया पुलिस ने फायरिंग करने...

सिद्धार्थनगर में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:जोगिया पुलिस ने फायरिंग करने वाले को दबोचा, हथियार बरामद


सिद्धार्थनगर के जोगिया क्षेत्र में कोतवाली जोगिया उदयपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी शब्बीर हुसैन पुत्र नूर मोहम्मद को योग माया बंधे के पास से उस समय दबोचा जब वह भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, शब्बीर हुसैन ने कुछ समय पहले रूमा बेगम से दूसरी शादी की थी। दोनों कुछ दिनों से साथ रह रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि शब्बीर ने रूमा बेगम पर गोली चला दी। हालांकि, रूमा बेगम इस हमले में बाल-बाल बच गईं। रूमा बेगम ने आज सुबह थाने पहुंचकर तहरीर दी। अपराध की गंभीरता को देखते हुए जोगिया पुलिस तुरंत हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रमोद महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकार बांसी शुबेंदु सिंह के निर्देशन और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शब्बीर हुसैन को योग माया बंधे के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान, पुलिस ने शब्बीर हुसैन के पास से एक देसी तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया। इस बरामदगी के आधार पर पुलिस ने पूर्व में पंजीकृत मु0अ0स0109(1)351(3) में 3/25 आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ा दी है। इस संबंध में उप निरीक्षक अवधेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हथियार बरामद होने के बाद मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। दैनिक भास्कर टीम ने रूमा बेगम से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह नई दैनिक भास्कर को बताया कि कोतवाली क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अपराध को रोकने के लिए जोगिया पुलिस हमेशा तत्पर रहती है थाना क्षेत्र में समयबद्ध कार्यवाही के लिए जोगिया पुलिस संकल्पित है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments