महराजगंज जिला अस्पताल में मौसम में बदलाव और बढ़ती गर्मी के कारण डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी आई है। विशेषकर बच्चों में वायरल बुखार और डायरिया के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राम नवल ने अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि तेज गर्मी और दूषित खानपान बच्चों में डायरिया, उल्टी और बुखार की समस्या बढ़ा रहा है। डॉ. राम नवल के अनुसार, बच्चों को ठंडा और स्वच्छ पानी पिलाना चाहिए तथा उन्हें बाहर का खुला भोजन खाने से बचाना चाहिए। यदि बच्चे को तेज बुखार हो, तो शरीर पर गीले कपड़े से पोछा लगाएं और तुरंत पेरासिटामोल दें। शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए ओआरएस का घोल नियमित रूप से पिलाते रहें। उन्होंने जोर दिया कि बच्चों में लगातार उल्टी, दस्त या तेज बुखार होने पर लापरवाही न बरतें और तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था की गई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज अस्पताल में डायरिया-बुखार के मरीज बढ़े:बाल रोग विशेषज्ञ ने दी अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












