#बस्ती_न्यूज
विकासखंड बनकटी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहिल का तालाब पूरी तरह सूख गया है। पानी की एक बूंद भी न होने के कारण गांव के आवारा पशु पानी के लिए भटक रहे हैं, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ गई है। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत के तालाब में पानी भरा रहे, ताकि आवारा पशुओं को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े और उनकी मौत न हो। इसके बावजूद, बेहिल ग्राम पंचायत का तालाब सूखा पड़ा है। तालाब में पानी न होने के कारण आवारा पशु पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे। गांव के निवासी गंगाराम यादव ने कई पशुओं को पानी के लिए भटकते देखा। उन्होंने तुरंत महसूस किया कि पानी के अभाव में इन पशुओं की जान जा सकती है। गंगाराम यादव ने गांव के कई लोगों के सहयोग से निजी पंपी सेट इंजन के माध्यम से तालाब में पानी भरने का कार्य शुरू कराया है। इस प्रयास का उद्देश्य पशुओं को पानी की समस्या से निजात दिलाना है। हालांकि, यह कार्य ग्राम पंचायत के प्रधान द्वारा विकास कार्यों के तहत किया जाना चाहिए था। अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण आवारा पशुओं की जान लगातार जोखिम में बनी हुई है, और ग्रामीणों को निजी स्तर पर समाधान खोजना पड़ रहा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
आवारा पशुओं के लिए तालाब में भरा जा रहा पानी:बेहिल में ग्रामीण निजी साधनों से भर रहे पानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











