#बस्ती_न्यूज
बस्ती की परसरामपुर थाना पुलिस ने बुधवार को एक नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यह बरामदगी थाना परसरामपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-168/26 से संबंधित है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87 और 351(2) के तहत दर्ज किया गया था। अपहृता की बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। नाबालिग को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्व मोहन राय, उपनिरीक्षक परमानंद तिवारी, कांस्टेबल योगेश यादव और महिला कांस्टेबल माला देवी शामिल थीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती पुलिस ने नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया:परसरामपुर में दर्ज मामले में विधिक कार्रवाई जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











