Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दहेज उत्पीड़न मामले में फरार अभियुक्त के घर:बहुआर में न्यायालय के निर्देश...

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार अभियुक्त के घर:बहुआर में न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया


महाराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़या मुस्तकीम में बुधवार को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर पर न्यायालय के निर्देश पर नोटिस चस्पा किया गया। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध पटेल के निर्देशन में की गई। यह मामला निचलौल थाना के मु0अ0सं0 207/2025 से संबंधित है। इसमें अभियुक्त/वारंटी सद्दाम हुसैन पुत्र मुख्तार, निवासी ग्राम बढ़या मुस्तकिल, थाना निचलौल, जनपद महाराजगंज के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 304B, 498A, 323, 506 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, उपनिरीक्षक बृजेश सिंह और आरक्षी अमित यादव शामिल थे। टीम को माननीय न्यायालय द्वारा जारी 84 बीएनएसएस की आदेशिका की तामील के लिए क्षेत्राधिकारी कार्यालय से निर्देश प्राप्त हुए थे, जिसके अनुपालन में यह नोटिस चस्पा किया गया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments