Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मूड़घाट पुल पर महिला ने की आत्महत्या की कोशिश:बस्ती में परिजनों ने...

मूड़घाट पुल पर महिला ने की आत्महत्या की कोशिश:बस्ती में परिजनों ने रोका, घरेलू विवाद के चलते उठाया कदम

#बस्ती_न्यूज

कोतवाली थाना क्षेत्र के मूड़घाट पुल पर गुरुवार सुबह एक विवाहिता ने पारिवारिक विवाद के चलते पुल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि, उसके परिजनों ने समय रहते उसे रोक लिया। यह घटना सुबह करीब आठ बजे हुई। महिला मानसिक तनाव और घरेलू कलह से परेशान थी। वह पुल के किनारे पहुंचकर नदी में छलांग लगाने की तैयारी कर रही थी। तभी उसके परिजन वहां पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। इस दौरान कुछ परिजनों ने महिला को समझाने के बजाय उसकी पिटाई शुरू कर दी। पुल पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। राहगीरों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि परिजन और आसपास मौजूद लोग समय रहते मौके पर नहीं पहुंचते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में परिजन महिला को अपने साथ घर लेकर चले गए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments