यूपी के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत तीसरे दिन भी बरकरार है। गुरुवार को भी कुशीनगर, सोनभद्र, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया और बस्ती समेत कई जिलों के पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हैं। कई पंप ड्राई हो चुके हैं और वहां ‘पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नहीं है’ के बोर्ड लगा दिए गए हैं। महाराजगंज में महज 18-20 पेट्रोल पंपों पर ही ईंधन मिल रहा है। अधिकतर पंपों ने स्टॉक खत्म होने का बोर्ड लगा दिया है। जिले में करीब 149 पेट्रोल पंप हैं। बुधवार देर रात भी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें पंपों पर देखने को मिलीं। कई किसान तो ट्रॉलियों को ही बिस्तर बनाकर रात गुजारते नजर आए। कुशीनगर, बस्ती और गोरखपुर में भी पेट्रोल-डीजल को लेकर मारामारी की स्थिति है। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पंप संचालकों ने बिक्री की सीमा तय कर दी है। बाइक सवारों को 200 रुपए और कार चालकों को अधिकतम 1000 रुपए तक का ही फ्यूल दिया जा रहा है। यूपी के राज्य स्तरीय समन्वयक (तेल उद्योग) के कार्यकारी निदेशक संजय भंडारी ने बताया- पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कमी नहीं है। स्टॉक भी पर्याप्त है। आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। टर्मिनलों और डिपो से रिटेल आउटलेट्स तक लगातार सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। अब देखिए तस्वीरें… पेट्रोल-डीजल से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
यूपी में पेट्रोल-डीजल की किल्लत तीसरे दिन बरकरार:महराजगंज में एक-एक किलोमीटर की लाइनें, पंपों पर ट्रैक्टर-ट्रालियों में गुजर रहीं रातें
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












