HomeUncategorizedसांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की...

सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न

सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी स्थानीय समस्याओं से कराया अवगत

पात्रता के आधार पर योजनाओं से आच्छादित कर जन-जन को किया जाए लाभान्वि सांसद

श्रावस्ती। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक समिति के अध्यक्ष मा0 सांसद, राम शिरोमणि वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मा0 सांसद/समिति के अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर जन-जन को लाभान्वित किया जाय और ये भी ध्यान रखा जाय कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अछूता न रहने पाये। इस दौरान मा0 सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी स्थानीय समस्याओं से अधिकारियों को अवगत भी कराया। मा0 सांसद ने कहा कि बैठक में माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी शिकायतें दर्ज करायी गई है, उनका सभी अधिकारी संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता से निस्तारण कराना सुनिश्चित करायें।बैठक में गत बैठक की अनुपालन आख्या से सदन को अवगत कराया गया। तत्पश्चात बैठक प्रारम्भ हुई पिछली बैठक के अनुपालन आख्या एवं विभागीय कार्यकमों की प्रगति पर चर्चा की गयी। गत बैठक में दिए निर्देशो के अनुपालन में विभिन्न विभागों द्वारा जो प्रगति की गई है, उसे बैठक में सम्बंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया।
बैठक में अवगत कराया गया कि विकसित भारत जी राम जी/गारन्टी फार रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-2027 के माह मई 2026 तक मनरेगा योजना अन्तर्गत 3.79 लाख मानव दिवसों के सृजन के लक्ष्य के सापेक्ष दिनांक 18.05.2026 तक 0.33 लाख मानव दिवसों का सृजन करते हुए 4900 परिवारों को अच्छादित किया गया है। वृद्धावस्था पेंशन के अन्तर्गत 29919 आवेदन पत्रों के सापेक्ष 29961 आवेदन पत्रों की स्वीकृति करते हुए लाभान्वित कराया गया है। इसी प्रकार राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत 104 आवेदन पत्रों के सापेक्ष 104 आवेदन पत्रों की स्वीकृति करते हुए लाभान्वित कराया गया है। निराश्रित दिव्यांगजन भरण पोषण अनुदान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक कुल 5682 दिव्यांगजनों की पेंशन प्रेषित की गयी है। निराश्रित महिला पेंशन भरण पोषण अनुदान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 20602 लाभार्थियों को पेंशन दिया जा रहा है। वर्ष 2026-27 में 143 नवीन आवेदन पत्रों को स्वीकृत कर पोर्टल से अग्रसारित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2026-27 में कुल 66601 परिवारों का आवास हेतु सर्वे कराया जा चुका है तथा डिलीशन माड्यूल के अन्तर्गत 10794 अपात्र परिवारों को हटाया जा चुका है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत रबि मौसम में 55223 कृषकों को योजनान्तर्गत आच्छादित किया गया है, जिनकी बीमित क्षेत्रफल 11200 हेक्टेयर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनन्तर्गत जनपद श्रावस्ती में वर्ष 2025-26 में 158500 पात्र कृषक परिवारों को लाभ दिया गया है। पीएम स्वनिधि योजना के तहत जनपद की दोनो निकायों में प्रथम किश्त हेतु कुल आवेदन 2025 के सापेक्ष 1638 लाभार्थियों को प्रथम किश्त एवं 1863 आवेदन पत्रों के सापेक्ष 565 लाभार्थियों को द्वितीय किश्त तथा 142 आवदन पत्रों के सापेक्ष 102 लाभार्थियों को तृतीय किश्त की धनराशि अंतरित की जा चुकी है। जनपद में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कुल लक्षित 122458 परिवारों के सापेक्ष 111932 परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है, जिसमें परिवार के न्यूनतम एक सदस्य का आयुष्मान गोल्डेन कार्ड निर्गत किया जा चुका है, राज्य में जनपद का 14वाँ रैंक है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जनपद श्रावस्ती में वर्तमान में कुल 449 उचित दर की दुकाने संचालित है तथा 23172 अन्त्योदय राशनकार्ड एवं 193499 पात्र गृहस्थी राशनकार्ड कुल 216671 राशनकार्ड प्रचलित है। संासद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत मा0 सांसद जी द्वारा प्रस्तावित 167 हाई मास्ट लाईट के सोपक्ष 123 हाई मास्ट लाईटों की स्वीकृति कर कार्यदायी विभाग को प्रेषित कर दी गयी हैं तथा 602 सोलर लााईटों के सत्यापन का कार्य करा लिया गया है। इसके अतिरिक्त बैठक में अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। जिसमें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, जननी सुरक्षा योजना, एन0आर0एल0एम0 सहित सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की भी गहन समीक्षा की गई। और गुणवत्तापूर्ण ढंग से विकास कार्याे को समय सीमा के अन्तर्गत पूरा करने के निर्देश दिये गये है जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बैठक में आये मा0 जनप्रतिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक में समिति के अध्यक्ष/मा0 सांसद द्वारा जो निर्देश दिये गये है, उसे अक्षरशः पालन कराया जायेगा। उन्होंने विकास कार्याे से जुड़े सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि कराये जा रहे विकास कार्यों में तेजी लायी जाए और टीम भावना के साथ काम करके समय से विकास कार्याे को पूरा कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन विभागों के माध्यम से जिले में निर्माणाधीन विकास कार्य कराये जा रहे हैं, सम्बन्धित विभागीय अधिकारी कार्यदायी संस्थाओं से निरन्तर सामंजस्य बनाये रखें, तथा मौके पर जाएं और निर्माणाधीन विकास कार्यों की निगरानी रखकर समय सीमा के अन्तर्गत पूरा करायें। उन्होंने कहा कि जिन विकास कार्याे की स्वीकृति मिल चुकी है या पूर्ण हो चुके हैं, उन कार्याे को माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका शिलान्यास/लोकार्पण कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।
इस अवसर पर मा0 विधायक भिनगा इन्द्राणी वर्मा एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
बैठक का संचालन परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 अश्वनी कुमार ने किया इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ,अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ललित कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, मा0 विधायक श्रावस्ती के प्रतिनिधि, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 सिंह, , अधिसाशी अभियंता लोक निर्माण विभाग के0पी0 मिश्र सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, समिति के मा0 सदस्यगण एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments