Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मिहींपुरवा में घर में लगी आग:दो मवेशियों की जलकर मौत, घरेलू सामान...

मिहींपुरवा में घर में लगी आग:दो मवेशियों की जलकर मौत, घरेलू सामान भी राख


बहराइच के मिहींपुरवा ब्लॉक स्थित कंजड़वा गांव में शुक्रवार सुबह एक फूस के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। इस अग्निकांड में घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घर में बंधे दो मवेशियों की भी जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित हनीफ पुत्र सुब्राती ने बताया कि इस घटना में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मिहींपुरवा के उपजिलाधिकारी राम दयाल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। मामले की जांच के लिए हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। क्षति का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments