Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में DM ने छात्रा को दिलाया स्मार्टफोन और इंटरनेट:मोबाइल की कमी...

सिद्धार्थनगर में DM ने छात्रा को दिलाया स्मार्टफोन और इंटरनेट:मोबाइल की कमी से ऑनलाइन पढ़ाई में आ रही थी बाधा


गुरुवार को जिले में ‘मिशन शक्ति’ के तहत आयोजित ‘हक की बात’ कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने एक छात्रा की समस्या सुनकर उसे मोबाइल फोन उपलब्ध कराया। इसके साथ ही एक वर्ष तक इंटरनेट सुविधा भी प्रदान की गई, ताकि छात्रा की पढ़ाई बाधित न हो। कार्यक्रम के दौरान बांसी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा-09 की छात्रा काजल ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या रखी। उसने बताया कि उसके पास मोबाइल फोन नहीं था, जिससे वह गर्मी की छुट्टियों में चल रही ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल नहीं हो पा रही थी और उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। छात्रा की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल मदद का आश्वासन दिया। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत छात्रा को एक स्मार्टफोन उपलब्ध कराया गया। इसके अतिरिक्त, एक वर्ष के लिए इंटरनेट सुविधा भी सुनिश्चित की गई, जिससे वह नियमित रूप से अपनी ऑनलाइन पढ़ाई जारी रख सके। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने इस अवसर पर कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी छात्र-छात्रा की आर्थिक या तकनीकी समस्या उसकी शिक्षा में बाधा नहीं बनने दी जाएगी। उन्होंने छात्रा को मन लगाकर पढ़ाई करने और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments