Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)आदर्श बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली:डुमरियागंज में अधिवक्ताओं के...

आदर्श बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली:डुमरियागंज में अधिवक्ताओं के सम्मान व अधिकारों की रक्षा का संकल्प


डुमरियागंज तहसील सभागार में शुक्रवार को आदर्श बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकार और हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष, वर्तमान सदस्य एवं उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ता राकेश पाठक ने अध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीवास्तव और महामंत्री आशीष श्रीवास्तव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी विवेकानन्द मिश्रा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र रावत, उपाध्यक्ष राजेश कुमार दुबे, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) राजीव कुमार अग्रहरि, संयुक्त मंत्री (पत्राचार) सुभाष विश्वकर्मा तथा संयुक्त मंत्री (प्रशासन) सुभाष चंद्र श्रीवास्तव सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री ने मुख्य अतिथि समेत वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि राकेश पाठक ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के हित सर्वोपरि हैं और उनके हर उचित कार्य में पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए अधिवक्ताओं की एकजुटता को आवश्यक बताया। विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी विवेकानन्द मिश्रा ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय न्याय व्यवस्था की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने वादकारियों के हित में मिल-जुलकर कार्य करने की अपील की। नवनियुक्त अध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीवास्तव और महामंत्री आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ताओं ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ किया जाएगा। उन्होंने अधिवक्ताओं के सम्मान और अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अधिवक्ता इकबाल यूसुफ मलिक, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, देवेंद्र पाठक, प्रकाश वीर त्रिपाठी, इंद्रमणि पाण्डेय समेत कई अधिवक्ताओं ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बार-बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर वादकारियों को समयबद्ध न्याय दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments