बहराइच में आगामी बकरीद (ईदुल अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रानीपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी और थाना प्रभारी रानीपुर हरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में रमवापुर चौराहा से हुजूरपुर मार्ग तक एक विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च रमवापुर चौराहा, मुख्य बाजार और संवेदनशील इलाकों से होते हुए हुजूरपुर मार्ग तक पहुंचा। इस दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती और लगातार गश्त से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का मजबूत संदेश गया। पुलिस की सक्रियता देखकर असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया, वहीं आम जनता ने राहत महसूस की। क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी ने लोगों से बकरीद पर्व को प्रेम, भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी रानीपुर हरेंद्र कुमार मिश्रा ने स्वयं पैदल मार्च कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि रानीपुर पुलिस हर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है और किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
रानीपुर में बकरीद को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च:शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई होगी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












