Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में पलटा ट्रैक्टर, ड्राइवर की मौत:गन्ने के खेत में छतरी में...

बस्ती में पलटा ट्रैक्टर, ड्राइवर की मौत:गन्ने के खेत में छतरी में फंसा था युवक, जांच जारी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर में ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत हो गई। ककरा खुर्द गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर गन्ने के खेत में पलट गया, जिससे ड्राइवर उसकी छतरी में फंस गया। मृतक की पहचान छावनी थाना क्षेत्र के घोड़सरा तिवारी गांव निवासी रामसूरत यादव (26) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह हरनहवा से मखौड़ा की ओर जा रहे थे। ककरा खुर्द गांव के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर सड़क किनारे विफई गांव के पास स्थित गन्ने के खेत में जा पलटा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर पलटने के बाद दोबारा सीधा हो गया, लेकिन इस दौरान रामसूरत यादव उसकी छतरी के बीच बुरी तरह फंस गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments