#बस्ती_न्यूज
लालगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। लालगंज-महादेवा मार्ग पर स्थित सोहिल-लक्षंमनवा गांव के पास जेसीबी मशीनों का उपयोग कर बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाली जा रही है। सूत्रों के अनुसार, खनन माफिया जेसीबी से मिट्टी खोदकर डंपरों के माध्यम से ढो रहे हैं। यह अवैध गतिविधि महादेवा पुलिस चौकी के बिल्कुल पास होने के बावजूद बेरोकटोक जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और खनन विभाग के अधिकारियों की कथित लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आम नागरिकों द्वारा निजी भूमि से मिट्टी निकालने पर तुरंत कार्रवाई होती है, जबकि इन खनन माफियाओं पर कोई अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा का विषय है कि कहीं पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से तो यह अवैध कार्य नहीं चल रहा है। क्षेत्र में खनन विभाग की उदासीनता के कारण अवैध खनन एक सामान्य बात हो गई है। रुधौली से मिली जानकारी के अनुसार, कुलदीप ने बताया कि वीडियो के माध्यम से यह मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच की जा रही है। बस्ती के खनन विभाग अधिकारी प्रशांत यादव ने बताया कि सरकार द्वारा मिट्टी खनन को मुफ्त कर दिया गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि मिट्टी खनन के कारण यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है, या धूल उड़ने से आंखों में कंकड़ पड़ रहे हैं, तो इसकी जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
लालगंज में दिनदहाड़े अवैध खनन जारी:महादेवा मार्ग पर सोहिल गांव के पास जेसीबी से खुदाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












