Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में 24 घंटे में चोरी का खुलासा:नेपाली बाइक के साथ आरोपी...

सिद्धार्थनगर में 24 घंटे में चोरी का खुलासा:नेपाली बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया


सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई नेपाली नंबर की हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक मान सिंह के नेतृत्व में कपिलवस्तु पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। शनिवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक पोखरभिटवा-गौरी मार्ग पर मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम रक्सैल स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर चोरी की नेपाली नंबर की हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर लु 36 पा 480) बरामद की गई। पुलिस ने वाहन के चेसिस और इंजन नंबर का मिलान कर बरामदगी की पुष्टि की। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई गिरफ्तार आरोपी की पहचान अतहर अली उर्फ छोटू पुत्र मरहम मकसूद आलम, निवासी बजहा बाजार टोला बजही, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सदरूल आलमीन, आरक्षी पवन कुमार और मुख्य आरक्षी उपेंद्र प्रजापति शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments