बहराइच के नगर के स्टेशन रोड स्थित स्वामी विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल परिसर में शनिवार को समर कैंप का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई। दो दिवसीय इस कैंप में छोटे बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रबंधन ने बच्चों से अवकाश के दौरान अपने कार्य और व्यवहार को बेहतर बनाने का आह्वान किया। कैंप में मान्या मदेशिया, अंकुश सोनी, नंदिनी, सत्यम यादव, महक गुप्ता, अंश शुक्ला, पायल राजपूत, पलक सोनी, तौहीद रजा, मुस्कान गुप्ता और हर्षान सलमानी सहित दर्जनों बच्चों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक दिलीप कुमार शर्मा के साथ राजेंद्र मित्तल, राम जायसवाल, राजेश डिडवानिया और आनंद आर्या सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बच्चों और अभिभावकों को सूचित किया गया कि विद्यालय 16 जून से पुनः खुलेगा।
स्वामी विवेकानंद स्कूल में समर कैंप का समापन:बच्चों ने प्रतियोगिताओं में लिया भाग, ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












