निचलौल क्षेत्र में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहला हादसा थाना क्षेत्र के करमहिया गांव के टोला मिलहवा में हुआ, जिसमें 18 वर्षीय दिलशाद अली घायल हो गए। वहीं, दूसरा हादसा निचलौल-सिसवा मार्ग पर हुआ, जिसमें थाना कोठीभार के जहदा निवासी 30 वर्षीय अमीरुन निशा घायल हुईं। चिकित्सकों ने दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि सड़क हादसों की सूचना प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल में सड़क हादसों में दो घायल:प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












