#बस्ती_न्यूज
बस्ती पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में रविवार को गौर थाना प्रभारी अतुल कुमार अंजान ने अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की। टिनिच चौकी क्षेत्र के बलुआ कुंड में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। इस पर गौर थाना प्रभारी अतुल अंजान अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की दबिश पड़ते ही खनन में लगे माफियाओं में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और खनन में इस्तेमाल हो रही एक जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन का कार्य चल रहा था। थाना प्रभारी अतुल अंजान ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में खलबली मच गई है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस कदम की सराहना करते हुए अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेसीबी जब्त; खनन माफियाओं में हड़कंप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












