Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कोटकमरिया में पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन का चुनाव संपन्न:मयंक यादव बने अध्यक्ष,...

कोटकमरिया में पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन का चुनाव संपन्न:मयंक यादव बने अध्यक्ष, साधना उपाध्यक्ष और अरशद को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी


लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत कोटकमरिया ग्राम पंचायत में रविवार (24 मई) को पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस चुनाव कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र सौरभ ने की, जबकि मंच का संचालन शंभवी सिंह द्वारा किया गया। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद सर्वसम्मति से कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें मयंक यादव को यूनियन का नया अध्यक्ष चुना गया। संगठन को मजबूती देने के लिए नई कार्यकारिणी में साधना चौधरी को उपाध्यक्ष, अरशद को कोषाध्यक्ष, सूरज अग्रहरि को महामंत्री, रामबदन प्रजापति को प्रभारी, मोहित प्रसाद को प्रवक्ता और प्रिया वर्मा को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा विकास वरुण को तकनीकी सहायक, संदीप यादव को मीडिया प्रभारी, सकीना खातून को महिला महामंत्री, विनोद चौहान को सलाहकार, मीना को सहसलाहकार और अशोक प्रजापति को संरक्षक पद पर निर्वाचित किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उपस्थित सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। चुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष मयंक यादव ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, पंचायत सहायकों की जायज समस्याओं का समाधान कराने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन को एक नई दिशा में आगे ले जाने का संकल्प दोहराया। इस चुनावी कार्यक्रम के दौरान अनिता राय, शैलेश कुमार, साबरा खातून, सुशीला कनौजिया, शिवसागर चौधरी, अभिलाष भार्गव, मीनाक्षी, रोशन जमीर खान, वर्षा रौनियार और सर्वेंद्र नाथ यादव सहित भारी संख्या में यूनियन के सदस्य और पंचायत सहायक उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments