Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिरसिया थाने में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक:शांतिपूर्ण त्योहार मनाने...

सिरसिया थाने में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक:शांतिपूर्ण त्योहार मनाने और विवाद में सूचित करने की अपील, अफवाहों से बचने की सलाह


श्रावस्ती जनपद के सिरसिया थाना परिसर में रविवार को ईद अल-अज़हा (बकरीद) त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के मौलवी, मौलाना, हिंदू-मुस्लिम समाज के संभ्रांत नागरिकों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर यह बैठक थाना अध्यक्ष सौरभ सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। थाना अध्यक्ष ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं, इसलिए सभी लोग मिलजुलकर पर्व मनाएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। बैठक में मौजूद नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। उन्होंने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का भरोसा भी दिया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में हुई इस बैठक में त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की। इस बैठक में थाना क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, धार्मिक प्रतिनिधि और पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments