Homeदेश (National)खुद सोशल मीडिया पर प्रचार करने वाली BJP कॉकरोच पार्टी को नकार...

खुद सोशल मीडिया पर प्रचार करने वाली BJP कॉकरोच पार्टी को नकार क्यों रही?

भारतीय राजनीति में एक हफ्ते के अंदर एक बड़ा धमाका देखने को मिला है, जिसने सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी की नींद उड़ा दी है। अभी तक जिस बीजेपी से विपक्षी पार्टियां मुद्दों को लेकर सवाल पूछती थीं, अब इसमें एक नई एंट्री हुई है। बीजेपी की नींद उड़ाने वाले का नाम ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) है। कॉकरोच पार्टी महज 10 दिनों के अंदर भारत में युवाओं के बीच इतनी लोकप्रिय हो गई है, जो बीजेपी 14 साल में नहीं हो पाई। कॉकरोच पार्टी लगातार बीजेपी की मोदी सरकार में हाल ही में हुए नीट-यूजी पेपर लीक मामले में देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही है।

इसके अलावा कॉकरोच जनता पार्टी मोदी सरकार पर आरोप लगाकर युवाओं में नौकरी और अवसरों की कमी को लेकर बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली, भ्रष्टाचार और सिस्टम पर सवाल, व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही की बात, संस्थागत सुधार जैसे मुद्दे उठा रही है। इसके लिए CJP पूरे देश में सोशल मीडिया के माध्यम से डिजिटल अभियान चला रही है। इसी अभियान में पार्टी राजनीति – मीम्स, व्यंग्य और ऑनलाइन कैंपेन के जरिए मुद्दे उठाना इसकी पहचान बन रही है।

यह भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर के घर क्यों पहुंची पुलिस? माता-पिता की बढ़ी चिंता

बीजेपी के लिए सोशल मीडिया के मायने

कॉकरोच जनता पार्टी का यही मुद्दे उठाना बीजेपी के नाक में दम किए बैठा है। दरअसल, बीजेपी खुद सोशल मीडिया की ताकत जानती और पहचानती है। यही वजह है कि पार्टी ‘एक्स’, इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर आक्रामक तौर से सक्रिय रहती है। पार्टी की नीतियों से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों को बड़े पैमाने पर प्रचारित करती है।

सोशल मीडिया से बीजेपी को प्रतिक्रिया

इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों से बीजेपी को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलती है क्योंकि वर्तमान समय में देश में लगभग सभी के पास स्मार्टफोन के साथ में इंटरनेट मौजूद है। पार्टी सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक अपनी पहुंच बनाती है, जिससे उसे चुनावों में जबरदस्त फायदा मिलता है। मगर, कॉकरोच जनता पार्टी ने महज दस दिनों में ही इंस्टाग्राम पर 22 मिलियन फॉलोअर्स बना लिए हैं। जबकि बीजेपी के 14 सालों में महज 9 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स ही बन पाए हैं।

कॉकरोच पार्टी पर बीजेपी के आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम के इंसाइट्स पर शेयर किए। इसमें जो आंकड़ें सामने आए हैं वह जाहिर तौर पर बीजेपी तो क्या किसी भी राजनीतिक दल की नींदें हराम कर देंगे। दरअसल, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने दावा किया है कि कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया फॉलोअर्स का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान से जुड़ा हो सकता है। इस पर उन्होंने संदेह जताया और इसे लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘मुझे उन लोगों पर दया आती है जो सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस गैंग से अपने फॉलोअर्स ढूंढते हैं। भारत में काफी आबादी और बहुत एनर्जेटिक युवा आबादी है जो असली और कीमती फॉलोअर्स बन सकते हैं! एंटी इंडिया गैंग से मान्यता लेने की कोई जरूरत नहीं है।’

यह भी पढ़ें: ‘बंगाल हो या पंजाब, कॉकरोच का इलाज हो जाएगा…’, कुमार विश्वास ने कसा तंज

किरण रिजिजू यहीं नहीं रूके। उन्होंने आगे कहा, ‘जो लोग भारत-विरोधी गिरोह के हीरो हैं, वे भारत के हीरो नहीं हो सकते। हमें भारतीय लोकतंत्र और भारतीय युवाओं पर पूरा भरोसा है। वर्तमान में कई देशों में आर्थिक संकट है, लेकिन सरकार के कुशल प्रबंधन के कारण भारत स्थिर है।’ बीजेपी से रिजिजू पहले ऐसे बड़े मंत्री और नेता हैं जिन्होंने CJP पर इतना बड़ा आरोप लगाया है।

बीजेपी की क्यों उड़ी है नींद?

केंद्रीय मंत्री के इन आरोपों के जवाब में कॉकरोच जनता पार्टी ने सार्वजनिक रूप से जवाब दिया। पार्टी ने कहा, ’94 फीसदी दर्शक भारतीय हैं। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू भारतीय युवाओं को पाकिस्तानी या सोरोस गैंग क्यों कह रहे हैं?’ इसी पोस्ट में CJP ने आंकड़ा जारी किया। इसमें सामने आया है कि कॉकरोच जनता पार्टी के अकेले इंस्टाग्राम पेज पर पिछले 30 दिनों में 160 करोड़ बार देखा जा चुका है। इस पेज से महज 106 पोस्ट की शेयर की गई हैं। यह इंसाइट्स 22 अप्रैल से लेकर 21 मई तक के हैं।

इसमें आगे बताया गया है कि दिल्ली से 9.3, बैंगलोर से 6.2, मुंबई से 5.1, कोलकाता से 4.5 और पुणे से 2.5 फीसदी फॉलोअर्स हैं। वहीं, फॉलोअर्स में 13-17 साल वर्ग के 1.1 फीसदी, 18-24 आयु वर्ग के 29.5 फीसदी और 25-34 आयु वर्ग के सबसे ज्यादा 50.7 फीसदी युवा जुड़े हैं।

युवा हैं CJP की बड़ी ताकत

भारत में इस समय सबसे बड़ी आबादी युवाओं की है। CJP से सबसे ज्यादा युवा ही जुड़े हुए हैं। ऐसे में कॉकरोच जनता पार्टी जो भी मुद्दे उठा रही है वह मोदी सरकार और बीजेपी के लिए खतरे की घंटी होगी, जिससे उसे चुनावों में भारी नुकसान हो सकता है। यही वजह है कि खुद सोशल मीडिया पर प्रचार करने वाली बीजेपी कॉकरोच पार्टी को नकार रही है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments